श्रीमती अनुपमा लोधी,  सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन।

 

कानपुर देहात श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी  सदस्या द्वारा सिर्किट हाउस माती के सभागार में महिला जनसुनवाई तथा समीक्षा बैठक की गयी। महिला जनसुवाई दौरान शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुये। शिकायती प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक दौरान  सदस्या द्वारा सभी अधिकारियों से वार्ता कर विभाग से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गयी, योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं शिक्षा विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के लिये निर्देशित किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को बालिकाओं के जन्म प्रमाण पत्र से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सम्बन्धित विभागों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से बालिकाओं को जोड़े जाने में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पडे़। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी,उपायुक्त स्वतः रोजगार,बाल विकास परियोजना अधिकारी,सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक, वन स्टाप सेंटर से सेंटर मैनेजर कानपुर देहात द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया गया जिसमे महिला बंदियों से वार्ता की गई। निरीक्षण दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि महिला बंदियों से खाना बनवाया जाये साथ ही प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।  सदस्या द्वारा विकासखण्ड मैथा के सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आंगनवाडी कार्यकत्री तथा समूह की महिलाये उपस्थित हुई। सदस्या द्वारा समूह की महिलाओं को छोटी बचत करके आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रोत्साहित किया गया, जन चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मैथा तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें