अपर जिलाधिकारी ने की जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की मासिक बैठक, दिये निर्देश

 

औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई निरंतर करायी जाये, रोस्टर के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जाये सुनिश्चित।

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बन्धु की मासिक बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई निरंतर करायी जाये, रोस्टर के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों व नाले-नालियों की समय-समय पर मरम्मत व साफ-सफाई सम्बन्धी कार्य कराया जाये, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अतिक्रमण से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। विभिन्न आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप कराया जा रहा है, जिस पर अपर अपर जिलाधिकारी ने उद्योगों में मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि जनपद के ओडीओपी ट्रेड से सम्बन्धित अनुदेशकों की नियुक्ति हेतु पत्राचार किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी रनियां को औद्योगिक क्षेत्र में रोस्टर बनाकर साफ-सफाई व अन्य आवश्यक गतिविधियां निरंतर कराने के निर्देश दिये। बैठक में व्यापारी बन्धुओं द्वारा अकबरपुर कोतवाली के पास सर्विस रोड बनाने, रूरा रोड पर नो इन्ट्री में शिथिलता किये जाने, कानपुर, अकबरपुर, रूरा के मध्य रोडवेज व सीएनजी बसों को चालू कराने सहित अन्य समस्याओं को उठाया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए, जिससे उद्यमियों को बेहतर माहौल मिल सके। व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी बन्धुओं द्वारा की जा रहीं शिकायतों का संवेदनशील होकर निस्तारण कराया जाये। बैठक में उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, उद्यमी, व्यापारी बंधु आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें