, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने तथा इसे सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से माह के मध्य में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाना स्तर पर प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की संघन चेकिंग करने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर विशेष निगरानी रखने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही, त्योहारी सीजन एवं आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पुलिस-जनता सम्बन्धों को मजबूत करने तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं अनुशासन पर बल देने के निर्देश प्रदान किये गये। यह प्रयास जनपद कानपुर देहात को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक
द्वारा थाना अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना परिसर, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विभिन्न रजिस्टरों (जैसे जी0डी0, गिरफ्तारी रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर, शस्त्र जमा रजिस्टर आदि) तथा थाने में रखे गए अभिलेखों एवं माल-मुकदमाती की स्थिति का गहनता से जायजा लिया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना भवन की स्थिति तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ के साथ वार्ता कर फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने, महिला सुरक्षा एवं बाल अपराधों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने तथा थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ विनम्रता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करने व सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारीगण व प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर आदि मौजूद रहे।











