सीएचसी में टीम द्वारा 50 से अधिक महिलाओं की सीजर पद्धति से हुई डिलीवरीकालपी (जालौन) परिवार कल्याण

कार्यक्रम के तहत सी एच सी कालपी में प्रसूता महिलाओं को सीजर की सुविधा हासिल करने के लिये इच्छा बढ़ रही है। मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा महेवा गांव निवासिनी प्रसूता महिला का सफलतापूर्वक सीजर आप्रेशन किया गया। इससे पहले नवंबर माह में 10 महिलाओं के चिकित्सीय टीम के द्वारा सीजर ऑपरेशन किए गए हैं।

विदित हो कि प्रसूता महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी न होने की वजह से सीजर ऑपरेशन के लिए उरई, कानपुर, झांसी, आदि जगह जाना पड़ता था। जिसमें महिलाओं को मोटी रकम तथा समय बर्बाद करना पड़ता था। मंगलवार को सी एच सी में स्थापित आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में महिला चिकित्सक डॉक्टर रूबी सिंह, डॉक्टर विशाल सचान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार, की संयुक्त टीम के द्वारा सीजर ऑपरेशन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर सचान ने बताया कि प्रसूता महिला की सीजर विधि से डिलीवरी के लिए महिला चिकित्सक, बाल रोग चिकित्सक समेत पूरी टीम बराबर तैयार रहती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 50 से अधिक महिलाओं के सीजर ऑपरेशन हुए जिसमें सभी जच्चा बच्चा स्वास्थ रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें