विजय दिवस की 54वी वर्षगांठ पूर्व कैप्टन जग रूप सिंह सैनिक राकेश की अध्यक्षता में मनाई गई।

रूरा कानपुर देहात। गत 54 वर्ष पूर्व कांग्रेस शाशन काल में पूर्व प्रधान मंत्री आइरन लेडी श्रीमती इन्दिरा गान्धी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ जिसमें भारत की सेना ने पाकिस्तान को नाकों चने चबवाकर पाकिस्तान के दो टुकडे कर पूर्वी पाकिस्तान को नया देश बांग्ला देश घोषित करा कर इन्दिराजी ने मुजीबर रहमान को गद्दी सौपी थी और पाकिस्तान की सेना ने भारत की सेना और सरकार के आगे आत्म समर्पण किया था । आज भी पाकिस्तान की हिम्मत भारतीय सेना के आगे लडने की औकात नहीं है यह जानकारी प्रदेश सेवादल महासचिव राम औतार दीक्षित ने रूरा में विजय दिवस पर दी। इस मौके पर मार्ग दर्शक देश की वहादुर श्रीमती गांधी को याद कर उनकी प्रतिमापर माल्यार्पण किया वहीं पूर्व सैनिकों जगरूप सिंह व राकेश सिंह राजावत को भी सम्मानित किया गया मौके पर ब्लाक काग्रेस मैथा भोला त्रिवेदी जिला महासचिव रमाकांत शुक्ल प्रशान्तआकाश दीपक सहित अनेक लोगों ने विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों पर गर्व कर भारत मां की रक्षा के लिए तन मन धन से तैयार रहने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें