कानपुर देहात जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि मिशन रोजगार अभियान के अंतगर्त जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बहावलपुर, सिकंदरा, कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में महिला एवं पुरुष बेरोजगारों अभ्यर्थियों के लिए स्थान शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बहावलपुर, सिकंदरा, कानपुर देहात में से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आई०टी०आई०, नान आई०टी०आई० डिप्लोमा, स्नातक चर्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा की छाया प्रति ले आयेगें। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित नवीन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर पंजीयन की व्यवस्था है। जनपद के अन्य अभ्यर्थी ’जॉब सीकर में अपना पंजीयन कराकर सेवायोजन विभाग की कॅरियर काउन्सिलिंग, रोजगार मेला, कॅम्पस प्लेसमेन्ट आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।











