उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

 

कानपुर देहात  स्वरोजगार संस्थान आलमचंद्रपुर अकबरपुर कानपुर देहात में किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग के माध्यम से बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने हेतु प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी मा० राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ०प्र० शासन द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने हेतु मा० राज्यमंत्री द्वारा मार्गदर्शन दिया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वचन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में भी ब्लॉक में आए हुए ग्राम प्रधानों एवं अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों व प्रशिक्षार्थु को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री गंगाराम डी0सी0 एन आर एल एम, श्री अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात, श्री मयंक कटियार निदेशक आरसेटी कानपुर देहात, श्री राकेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को रोज़गार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में श्रीमती अंकिता वरिष्ठ सहायक शिवेन्द्र सिंह , टोनी सक्सेना,पंकज कुमार, निखिल मिश्रा, योगेन्द्र,दीपक,शिवम् आदि उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें