सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक तत्काल अपने पंजीयन का करायें नवीनीकरण

 

कानपुर देहात सहायक श्रमायुक्त, राम अशीष ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सचिव, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा नवीनीकरण हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरूक किए जाने के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाने के निर्देश दिये गये है। इस सम्बन्ध में यह भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है, उन्हें पोर्टल पर निष्क्रिय सूची में रखा जायेगा। निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों मे नही की जाएगी। ऐसी स्थिति में पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वंचित हो जायेगे। सचिव,उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिकों को अपने पंजीयन का नवीनीकरण  कराने हेतु समय विस्तारित कर दिया गया है। अतः जनपद कानपुर देहात में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अनुरोध है कि वह तत्काल अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराने के हेतु अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र (csc) पर अपना श्रम कार्ड, आधार कार्ड एवं निर्माण श्रमिक होने का 90 दिन का प्रमाण पत्र ले जाकर दिनांक  अपना नवीनीकरण अवश्य करालें, जिससे कि उन्हें बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का हितलाभ प्राप्त हो सकें। पंजीयन एवं नवीनीकरण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805412 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें