मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत अकबरपुर व पुखरायां में सकुशल संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम, वर वधुओं को दिया आशीर्वाद

कानपुर देहातमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में आज  क विकास खंड अकबरपुर, मैथा के कुल 79 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम शांति उपवन गेस्ट हाउस अकबरपुर में संपन्न कराया गया। जिसमे अनुसूचित जाति के 60 जोड़ों एवम अन्य पिछड़ा वर्ग के 19 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही विकास खंड अमरौधा, मलासा एवम सर्वनखेड़ा के कुल 57 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज ग्राउंड पुखरायां में संपन्न कराया गया, जिसमे अनुसूचित जाति के 53, अन्य पिछड़ा वर्ग के 03 एवम अल्पसंख्यक वर्ग के 01 जोड़े का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। अकबरपुर में श्रीमती प्रतिभा शुक्ला  राज्यमंत्री, महिला कल्याण एवम पुष्टाहार, श्रीमती नीरजरानी अध्यक्ष जिला पंचायत,  अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत तथा पुखरायां में श्री राकेश सचान कैबिनेट मंत्री,  अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत एवम अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। उक्त योजनांतर्गत कुल धनराशि रु0 1,00,000/ के सापेक्ष रु0 60000 की धनराशि कन्या के खाते, रु0 25000 की सामग्री एवम रु0 15000 आवश्यक व्यवस्थाओं (खान पान इत्यादि) पर खर्च किया जाता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय  जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें