महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0

कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में 28 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 02 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा,  54 जयमाला,  1149 शालू देवी, 1284 रीनू,  1045 शिवम पाण्डेय व 345 रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण डॉ0 पूनम गुप्ता, श्री राम प्रकाश व श्री जिआऊल हक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें