जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को ढूंढ कर परिजनों को लौटाई खुशियां-

 

कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में  में गुमशुदा बच्चों/महिलाओ को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 13.12.2025 को एक महिला, जिसका नाम उषा देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासिनी ग्राम नैनापुर, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात, को थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा खोजकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर घरवालों के चेहरो पर खुशियाँ लायी गयी। उक्त महिला कुछ 02 दिवस से लापता थी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा अपना नाम-पता बताने मे असमर्थ थी। परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाना सिकन्दरा पर दर्ज करायी गई थी। थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गौतम के कुशल नेतृत्व मे त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को ग्राम निन्हौरा की सीमा में पीआरवी 5753 व उ0नि0 उमेश कुमार द्वारा खोजकर थाना स्थानीय पर लाकर  1190 लवली वैष्णव व  1192 हेमा सोनी को सुपुर्द कर निगरानी में बिठाया गया तथा घर वालों को सूचित कर थाना सिकन्दरा बुलाया गया। तब उक्त महिला के परिजन रजनी देवी(सास) पत्नी स्व0 रामलखन निवासिनी ग्राम नैनापुर, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात व उनके साथ निर्मल कुमार मिश्रा पुत्र रामप्रताप मिश्रा निवासी ग्राम नैनापुर, थाना सिकन्दरा, जनपद कानपुर देहात थाना पर आये। उक्त महिला उषा देवी उपरोक्त जो दिमागी रुप विक्षिप्त है उसके परिजनों रजनी देवी व निर्मल कुमार मिश्रा उपरोक्त को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें