कालपी (जालौन) सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील की एक आवश्यक बैठक राधे गार्डन में सगंठन के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कालपी अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ! जिसमें अपनी मांगो को लेकर 15 दिसंबर को उरई में आयोजित धरना, प्रदर्शन मेंअधिक से संख्या में भाग लेने की अपील की गयी।संचालन पी के गुप्ता ने किया।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द श्रीवास्तव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेन्शनर्स की समस्यायें दिन प्रति दिन बढ रही थी तथा सभी लोग परेशान थे।समस्याओं के निदान के लिए सभी के सहयोग से संगठन बनाया गया ! साथियों की 4-5 वर्षों से लटकी पेन्शन समस्याओं का समाधान कराया ! तथा समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी से मिले तथा शिक्षकों,राजस्व विभाग आदि की समस्याओं के निदान के लिए डीएम ने सीडीओ व एडीएम को समस्याओं के निदान की जिम्मेदारी दी गयी ।आप सभी लोग संगठन का साथ दें तथा सहयोग करें आपकी समस्याओं का समाधान होगा । पेंशनर्स के ऊपर सरकार की जो तलवार लटक रही है उसकी लडाई के लिए उरई में 15 दिसंबर को उरई में जिलाधिकारी कार्यालय के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे तथा प्रदर्शन को सफल बनाएं ! इसके पूर्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवराम कुशवाहा, सुरेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, राजनरायन गुप्ता, प्रकाश नारायन,शुक्ला, बृजगोपाल द्विवेदी, सुधा गुप्ता, शिवलाल वर्मा,राम बहादुर त्रिपाठी,मुन्नीलाल सविता, हरनारायण दुवे आदि ने विचार व्यक्त कर सभी से उरई पहुंचने की अपील की है। बैठक में 80 वर्ष से ऊपर पेंशनर्स लक्ष्मण सिंह गौतम,बाल मुकुन्द तिवारी, राजकुमार दीक्षित, गंगानरायन,हरनारायण दुवे का अंग वस्त्र पहिना कर स्वागत किया गया ।
इसके बाद संगठन में शामिल हुए नये सदस्यों हरचरन याज्ञिक,शिवनाथ,ग्या प्रसाद, राम सिंह,चन्द्रावती पाल,सुमन कली उर्मिला वर्मा,विनोद दुवे,प्रदीप अवस्थी, जगराम,सुशील खन्ना,इंसार अली,भगवान सिंह,श्रीराम वाथम सहित अनेक लोगों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत व आभार व्यक्त किया है।











