नवोदय प्रवेश परीक्षा में 56 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

 

 

 

कालपी (जालौन) शनिवार को चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच एम एस वी इंटर कॉलेज कालपी में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न हुई। इस मौके पर 56 बच्चे गैर हाजिर रहे। पर्यवेक्षक के तौर पर नवोदय विद्यालय के अध्यापक नागेंद्र कुमार तथा पंकज कुमार तिवारी पूरे समय परीक्षा केंद्र में डटे रहे।
उल्लेखनीय होगी एम एस वी इंटर कॉलेज कालपी को नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। विद्यालय सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षा केंद्र में पूर्वाहन 11:30 बजे से 1:30 तक प्रधानाचार्य सुनील कुमार शाक्य एवं वरिष्ठ शिक्षक संतोष अवस्थी एवं टीचरों की मौजूदगी में प्रवेश प्रवेश कराया गया व परीक्षा प्रारंभ हुई। इस परीक्षा केंद्र में 199 बच्चों को परीक्षाओं में भाग लेना था। लेकिन 143 बच्चों ने ही प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया जबकि 56 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में नवोदय प्रवेश परीक्षा की 9 कमरों में व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा कक्षों में शांति एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। उरई में आए परीक्षा के पर्यवेक्षक नागेंद्र कुमार व पंकज तिवारी ने परीक्षा कक्षों में घूम घूम कर जायजा लेते रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें