राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर देहात राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी  के सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से आज जनपद कानपुर देहात न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन रैली को जिला जज रवीन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज महोदय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों—जैसे समझौता योग्य दीवानी वाद, आपराधिक चालान, बैंक रिकवरी, बिजली बिल, पानी बिल, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद आदि—का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में निस्तारण होने पर निर्णय दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होता है तथा न्यायालय शुल्क में भी छूट दी जाती है। जागरूकता वाहन रैली का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि, प्रक्रियाओं तथा इसके लाभों की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अधिक संख्या में अपने वादों का निस्तारण करा सकें। इस दौरान न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और जनसामान्य से अपील की कि वे  आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का समाधान प्राथमिकता से कराएं। इस मौके पर अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार सिंह, नोडल अधिकारी रजत सिंह, शैलेंद्र कुमार निगम, पूनम, रणविजय सिंह सहित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें