पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक

 

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक  ने थाना की समग्र अपराध स्थिति का गहनता से अध्ययन किया। विशेष रूप से गंभीर प्रकृति के अपराधों जैसे डकैती, लूट, चोरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा उभरते हुए खतरे वाले साइबर अपराधों पर चर्चा की गई एवं इनकी रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए कारगर रणनीति तैयार की गई। महोदया ने लंबित पड़े सभी पुलिस मामलों तथा विवेचनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से निस्तारित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस सबूत एकत्र किए जाएं, ताकि अदालतों में दोषसिद्धि की दर में वृद्धि हो सके। इस दौरान थाना रसूलाबाद के समस्त विवेचक/चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें