
किसान यूनियन के पदाधिकारी ने ब्लॉक कुठौंद में दिया ज्ञापन
कुठौंद जनपद जालौन भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कुठोंन्द की मासिक पंचायत ब्लॉक परिसर में श्री किशन सिंह राजावत रणधीरपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अनेकों ग्रामों से आए किसानों ने हिस्सा लिया आज की प्रमुख चर्चा में ब्लॉक कुठोंन्द के असंतुष्ट कार्य शैली पर किसानों में आक्रोश दिखा ज्ञापन में केवल पिछले ज्ञापनों के कार्य करवाने के लिए किसानों ने 15 दिन का समय दिया है अन्यथा की स्थिति में संगठन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं ब्लॉक कार्यालय की होगी इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सहित अनेक क्षेत्र के किसान बंधु एकत्रित रहे











