जल संस्थान के बड़े भागीदार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विभाग सख्त कालपी (जालौन) शासन की नीतियों के अनुरूप जल संस्थान के बड़े बकायदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए विभागीय अवर अभियंता के नेतृत्व में दो टीमों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के ऊपर 8 करोड़ से अधिक की बकायेदारी चल रही है। जिसमें 50 हजार रूपए से अधिक के 114 बकायदार उपभोक्ता शामिल हैं। अवर अभियंता के मुताबिक 20 हजार से अधिक के 693 बकायदारों पर 2 करोड़ से अधिक की बकायेदारी है। जबकि से 10 हजार से अधिक के 655 बकायदार उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि बकाया चल रही है।
अवर अभियंता ने कहा कि बकायेदारी वसूलने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमें जितेंद्र प्रसाद, बलदेव तथा इंद्र कुमार सचान शामिल हैं। टीमों के द्वारा घर-घर जाकर बकायदार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है तथा नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बकायदार उपभोक्ताओं की आरसी जारी करके कनेक्शन को विच्छेदन किया जाएगा।
कई सरकारी विभागों के बिल चल रहे बकाया
नगरीय क्षेत्र में स्थापित कई सरकारी विभागों के कार्यालयों तथा अधिकारियों के आवास में स्थापित कनेक्शनों के जल मूल्य के बिलों को जमा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार दूरभाष केंद्र, मृदा परीक्षण केंद्र, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग के बिल अरसों से जमा नहीं कराए गए हैं। अवर अभियंता ने बताया कि नियमानुसार तारीख से संबोधित उपभोक्ताओं से संपर्क करके बकाया बिल जमा कराए जाएंगे।











