4 ओ टी एस योजना के शिविरों में 80 बकायेदार उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

 

कालपी (जालौन) विद्युत विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओ टी एस) को लेकर 4 अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 से अधिक बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि शासन तथा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश के तहत योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर से प्रत्येक दिनों में चार अलग-अलग ग्रामों व मोहल्ले में शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। वुधवार को नगर के मोहल्ला राम चबूतरा नई बस्ती में अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में ओ टी एस शिविर आयोजित किया गया जबकि अवर अभियंता नवीन सचान की अध्यक्षता में मैनूपुर व बीजापुर में शिविरों का आयोजन हुआ जबकि परा ग्राम में ओ टी एस योजना का शिविर लगाया गया है।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने अवगत कराया है की 31 मार्च 2025 तक के 1200 बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना में शामिल किया गया है। जबकि 80 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के द्वारा पंजीकरण करा चुके हैं। इस योजना के तहत ब्याज सरचार्ज माफ के अलावा मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने सम्बन्धित उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजना में शामिल होकर छूट का लाभ हासिल कर लें

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें