प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर बैठक में हुई चर्चा।।।

कानपुर देहात, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एल.वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष बाजपेई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .डी.के.सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आदित्य सचान एवं प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट इम्ल्प्लेमेंट यूनिट से धर्मेन्द्र साहू ,डॉ.शिवम् गुप्ता एवं धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (डी.आर.एम आई रेड) एवं निजी चिकित्सालय से आये हुये संचालक /प्रबनधक /चिकित्सा अधिकारी का सड़क दुर्घटना पीड़ितों (CTRAV Scheme) के कैशलेस उपचार से सम्बन्धित 01 दिवसीय ट्रेनिग दी गयी,जिसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित को अधिकतम रुपये 1.5 लाख का मुफ्त इलाज दुर्घटना की तिथि से अगले सात दिनों तक “Cashless Treatment of Road Accident Victims Scheme 2025 ” के अन्तर्गत चिकित्सालय द्वारा इलाज दिया जायेगा l प्रदेश में State Road of Safety Council (SRSC) को उक्त स्कीम के क्रियान्वित हेतु नोडल एजेंसी नामित किया गया है l इसके अतिरिक्त चिकित्सालयों में बच्चे का टीकाकरण,जन्म प्रमाण पत्र एवं फैमिली प्लानिग में बारे में भी बताया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें