कालपी (जालौन) राजकीय आईटीआई कालपी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया श्री तिवारी ने आईटीआई कालपी में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों तथा खेलकूदों की प्रतियोगिताओं की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्थान के प्रधानाचार्य एवं उनके सहयोगी स्टाफ के कार्य प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार शुक्ला जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संविधान में जो अधिकार प्राप्त हैं उनकी जानकारी करके उनका पालन करना चाहिए ।
आईटीआई में पढ़ रहे हैं लगभग एक दर्जन छात्राओं ने भी
अंतर्राष्ट्रीय मानव दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया आईटीआई के अनुदेशकों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किया।
आईटीआई कालपी हमेशा खेलकूदों में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण अभी मंडली प्रतियोगिता में आईटीआई कालपी के छात्राएं प्रथम आई हैं इस अवसर पर प्रथम आने वाली छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।











