जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के संबंध में की बैठक, दिए निर्देश

 

कानपुर देहात |

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य हेतु उपलब्ध कराए गए शासनादेश के बारे में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि का चयन एवं उपलब्धता संबंधी विवरण समय से शासन को प्रेषित किए जाने हेतु रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध किया जाए, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहाँ भी भूमि चिन्हित की जा चुकी है, वहाँ के अभिलेख पूर्ण रूप से सत्यापित कर रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि अन्नपूर्णा भवन जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की 150 दुकानों का वरिष्ठता सूची के तहत जनपद में अभी 24 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का बजट प्राप्त हुआ है जिनका निर्माण कार्य भूमि प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र कराया जाएगा। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जूम मीटिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, समस्त उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी तथा मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें