राजकीय आई०टी०आई० अकबरपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 56 अभ्यर्थी हुए चयनित

 

कानपुर देहात जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं राजकीय आई०टी०आई० अकबरपुर, कानपुर देहात के सयुक्त तत्वाधान में को स्थान राजकीय आई०टी०आई० अकबरपुर, कानपुर देहात में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 09 कंपनियों क्रमशः 1-Mahadev hanumant vijay 2-Furukawa Minda Electric Pvc Ltd 3- SHREE ASHAPURA ENGINEERING 4- EDU VANTAGE PRIVATE 5-AAMDHANE PRIVATE LIMITED 6- Pukhraj Health Care Private LimitedI 7- Kazam Ev Tech Pvt Ltd 8- INTEGRATED PERSONNEL SERVICES LIMITED 9-GROW FAST FERTILIZER LTD द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 83 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 56 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु शशि तिवारी जिला सेवायोजन अधिकारी कानपुर देहात, जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, अनुज यादव, विनोद कुमार तथा राजकीय आई०टी०आई०अकबरपुर, कानपुर देहात के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मौर्या और राजकीय आई० टी० आई० के आलोक कुमार एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सपन्न कराया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें