भोगनीपुर कानपुर देहात आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 106 और 107 अहरौली शेख में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी पुखराया के साथ निरीक्षण किया और तीनों बूथों के प्रपत्रों को जांच की और संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी उन्होंने सभी गणना प्रपत्र को समय के साथ डिजिटाइज्ड करवाने के निर्देश दिए एवं जिन लोगों की मृत्यु हो गई है एवं जो मतदाता कही और चले गए हैं उनकी अलग से सूची बनाने के निर्देश दिए एवं लोगों से अपील की जल्द से जल्द अपने गणना प्रपत्र भर कर जमा करवा दे अन्यथा कि स्थिति में मतदाता सूची से नाम कट जाने पर मतदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे उन्होंने खास तौर कहा एक भी पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और एक भी अपात्र व्यक्ति का नाम ना जुड़ने पर इस पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है एवं उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के बीएलए से सहयोग की अपील की ताकि समय रहते सभी प्रपत्र जमा होकर डिजिटाइज हो जाए इस दौरान सुपरवाइजर मानसी यादव युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशिफ खान कोटेदार हलीम खान उवैस दीवान आकाश कुमार अबू अज़हरी फरीद शाह विशाल कठेरिया अशोक संखवार शाकिब खान मो शरीफ फरीद शाह आदि लोग मौजूद रहे
अबू अज़हरी
संवाददाता
भोगनीपुर जनसंदेश 24











