पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में आयोजित हुआ विशेष ‘वामा वेलनेस कैम्प’, होम्योपैथिक परामर्श एवं दवा वितरण ।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती सुरभि पाण्डेय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन ‘वामा सारथी’ तथा आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात परिसर के सभागार कक्ष में एक विशेष ‘वामा वेलनेस कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य फोकस पुलिस परिवार के सदस्यों को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराना था।
यह कैंप पुलिस बल के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सदस्यों तथा उनके परिजनों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित था। कैंप में आयुष विभाग द्वारा नियुक्त अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों की एक टीम ने प्रतिभागियों का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने सामान्य रोगों, पुरानी बीमारियों, तनाव प्रबंधन तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने सहित विभिन्न स्वास्थ्य चिंताओं पर विस्तृत परामर्श दिया। चिकित्सकीय सलाह के आधार पर, लाभार्थियों को उनकी समस्या के अनुरूप होम्योपैथिक औषधियाँ भी निःशुल्क प्रदान की गईं। साथ ही पुलिस परिवारीजनों के लिए अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में विभिन्न रोगों के नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कूपन वितरित किये गये।
वामा सारथी अध्यक्षा ने बताया कि यह पहल पुलिस परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने तथा उनके कल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धति का चयन दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ एवं न्यूनतम दुष्प्रभावों पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से किया गया।
इस कार्यक्रम में वामा सारथी उपाध्यक्षा श्रीमती नेहा वर्मा सहित प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस परिवार के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें