कालपी प्रेस क्लब कालपी सभी साथी सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करें

कालपी (जालौन) कालपी प्रेस क्लब कालपी के पत्रकारों की एक बैठक क्लब के कार्यालय किसान मार्केट मैं आहूत की गई जिसमें क्लब के सभी साथियों से सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करने पर जोर दिया गया।प्रेस क्लब कार्यालय में क्लब के संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक मंडल में बृजेंद्र सिंह चौहान हरिश्चंद्र दीक्षित सतीश द्विवेदी शिव नारायण प्रजापति ने कहा कि सभी कालपी प्रेस क्लब के साथी क्लब एवं पत्रकारिता की गरमा को बनाए रखकर पत्रकारिता करें साथ ही किसी भी क्लब के साथी को कोई भी समस्या है अथवा किसी के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है उसके लिए लिखित रूप से प्रेस क्लब को अवगत कारये उसे विषय पर क्लब की बैठक बुलाकर निर्णय लियाजाए। बैठक में कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी किए जाने पर जोर दिया गया तथा यह तय किया गया की प्रेस क्लब कालपी द्वारा 14 नवंबर को एक विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाए। प्रेस क्लब की बैठक में जो भी सदस्य लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा उसकी सदस्यता स्वयं समाप्त मान ली जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने पत्रकारिता की गरमा को बनाए रखने तथा समाज में सम्मान पाने के लिए स्वच्छ पत्रकारता करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन क्लब के महामंत्री अमित यादव ने किया इस अवसर पर सोनू बाबा मनोज पांडे पवनदीप निषाद अनिल बाजपेई योगेश द्विवेदी रोहिणी शर्मा महेंद्र निगम आरिफ राजा मंसूरी संजीव नगाइच आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें