) शुक्रवार को विख्यात धर्म स्थल मां वनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉल कालपी की छात्राओं को सम्मानित किया। एवं सभी बहनों को भोजन के लिए आमंत्रित किया।

कालपी (जालौन)    बनखंडी धाम के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह,विद्यालय की आचार्या बहन श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के चालक धर्मेंद्र सिंह ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सभी लोगों ने महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में बैठकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विदित हो कि दिनांक 01/12/2025 को यमुना नदी कालपी के पीला घाट में यमुना मैया की महाआरती में विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली बनाकर पीला घाट की साज सज्जा की गई थी।इससे प्रसन्न होकर मां वनखंडी देवी के महाराज जमुनादास जी ने सभी छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, आचार्या बहन सोनाली सिंह एवं विद्यालय वाहन के चालक धर्मेंद्र को भी सम्मानित किया। छात्राओं द्वारा पीला घाट में सजाई गई रंगोली की सराहना करते हुए महंत जमुना दास महाराज ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा आशीर्वाद देकर के खुशहाल जिंदगी कामना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें