डेरापुर। तहसीलदिवश में गेंदामऊ ग्राम प्रधान अनिल कुमार के साथ गांव के कई लोगों ने आकर प्राथना पत्र देते हुए बताया कि ब्लॉक प्रमुख निधि से नाला निर्माण कार्य सुनील के घर से तालाब तक नाली का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसमें गांव योगेंद्र पुत्र भगवानदीन अपने खेत के किनारे से निर्माण नहीं होने दे रहा है। उस व्यक्ति ने 10 विश्वा जमीन हरीबाबू से खरीदी थी। लेकिन उस व्यक्ति उक्त जमीन सहित ग्राम के खलिहान के पूरब और दक्षिण दिशा में कब्जा किए हुए हैं। ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों ने उस व्यक्ति से नाली बनवाने के लिए बोला तो उसने बोला कि हम नाली नहीं बनने देंगे। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि नाली का निर्माण करीब 40 /हो गया है। इस वजह नाली का निर्माण आगे नहीं हो पा रहा है। वही गांव काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शिकायत करने आए। कुशमा देवी केशकली शशिकला महेश सुमित आदि।











