कानपुर देहात कृपया अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान” के अन्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना डेरापुर पर मु0अ0सं0 0209/2025 धारा 75 (2) बीएनएस बनाम अखिलेश उर्फ रामकिशोर पुत्र रामऔतार कोरी निवासी ग्राम कोरौवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन व बयान पीड़िता के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 75(2) बीएनएस का लोप करते हुये धारा 64 (1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त में थाना डेरापुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ रामकिशोर पुत्र रामऔतार कोरी निवासी ग्राम कोरौवा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को आज को कोरौवा ओवर ब्रिज के पास बिजली पोल के ट्रान्सफार्मर के पास थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है।











