थाना अकबरपुर में “स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) – द्वितीय चरण” का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन ।

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकबरपुर पर “स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के द्वितीय चरण” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को पुलिस व्यवस्था, कानून प्रवर्तन तंत्र और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुलिस इकाइयों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं, साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ और सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिला। छात्र- छात्राओं ने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा छात्र-छात्राओं ने इसे एक “आँख खोलने वाला” और “शैक्षणिक” अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पुलिसकर्मियों के प्रति उनका नजरिया सकारात्मक रूप से बदला बल्कि उनमें सामाजिक सुरक्षा में अपनी भूमिका के प्रति चेतना भी जागृत हुई। उन्होंने पुलिस द्वारा सामना की जाने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को भी करीब से समझा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को “प्रमाणपत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर द्वारा छात्र- छात्राओं के उत्साह और सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को कानून व्यवस्था और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें