डेरापुर संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली समस्या को लेकर किसानों की शिकायत।

डेरापुर तहसील क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग और खुर्द मझगवा चम्पतपुर गांव के एक दर्जन से अधिक किसान शनिवार सुबह करीब 11 बजे संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार जितेंद्र सिंह को प्राथना पत्र देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के निजी नलकूपों में नियमित बिजली आपूर्ति न होने के कारण सिंचाई कार्य ठप है, जिससे हजारों बीघा भूमि पलेवा होने को पड़ी हुई है।
किसानों का कहना है कि लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते वे भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। कई खेतों में गेहूं की फसल सूखने लगी है। जिससे उपज पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। वही किसानो ने बताया कि बलाई फीडर से लाइट कटी रहती है बहुत कम बिजली पहुंचने से किसानों की फसल बरबाद रही है। वही लाइन मैंन सौरभ द्वारा हरकत की जा जा रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, ताकि फसलें बचाई जा सकें और समय पर सिंचाई हो सके।।श्री राम पाल गौरांग रामकुमार रामनारायण रामप्रकाश दर्जन भर लोग शिकायत करने पहुंचे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें