कानपुर देहात डेरापुर तहसील डेरापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस डेरापुर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साथ तहसीलदार द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों/पीड़ितों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। मौके पर शिकायतें आई राजस्व 39पुलिस 14विकास 13विद्युत9 सामाजकल्याण 4पूर्ति 3 नलकूप 2टोटल 84 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।











