ठंड एवं शीतलहर से राहत हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर अलाव व्यवस्था सुदृढ़, रैनबसेरों में सुविधाओं की विशेष समीक्षा।

कानपुर देहात, बढ़ती ठंड एवं शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए गए तथा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा नगरपालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अलाव की संख्या बढ़ाने, समय-समय पर लकड़ी उपलब्ध कराने, अलाव स्थलों की नियमित निगरानी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैनबसेरों की गहन समीक्षा कर साफ-सफाई, रोशनी, गर्म बिस्तर, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में ठंड से प्रभावित न हो; इसके लिए नगर निकायों की टीमें रात्रि गश्त कर निराश्रित/बेघर व्यक्तियों को रैनबसेरों तक पहुँचाएँ। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें