उ०प्र० खेल निदेशालय के आदेशानुसार एक दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी (बालक) वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 को किया गया है। प्रतियोगिता में जिले के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन वी०के० पाण्डेय जेलर जिला कारागार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीडाधिकारी श्रीमती नीलम सिद्दीकी द्वारा किया गया । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अन्य किसी दिन तिधि निर्धारित कर कराया जायेगा । प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में पारुल कुमार, रंजय यादव, आशीष कुमार शर्मा, विजय गुप्ता, अमिताभ पान, रामचन्द्र, वैभव, श्याम जी, माधव रहे। वही इस अवसर पर विशिष्ट अधिकारी अविनाश पाण्डेय (अपर सांख्यिकी अधिकारी) तथा सुनील कुमार (अपर सांख्यिकी अधिकारी) विद्यालय के अध्यापकगण के साथ-साथ जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अन्त में क्रीडाधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।











