कालपी (जालौन)बिगत रात्रि को अवैध खनन एवं ओवरलोड के तहत विभागीय अधिकारियों की टीम के द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ओवर लोड वाहनों को नाटकीय ढंग से पड़कर सीज किया गया।
बताया गया कि कानपुर देहात जनपद के परिवहन अधिकारियों की टीम के द्वारा जनपदीय बॉर्डर ग्राम चौरा बाजार के पास हाईवे में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो गाड़ियां ओवरलोड खनन लादकर जा रही थी। जैसे ही चालकों ने चेकिंग टीम को देखा तो गाड़ियां मोड़कर कालपी की तरफ भागने लगे। वहीं आरटीओ की टीम ने भी पीछा करके दोनों गाड़ियों को पड़कर विधिक कार्रवाई की है। संयोग रहा कि गलत दिशा में गाड़ी मोड़कर चलाने से कोई हादसा नहीं हुआ।











