कानपुर देहात समग्र शिक्षा माध्यमिक के द्वारा कैरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी के निर्देशन पर राजकीय इंटर कॉलेज रनिया कानपुर देहात में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के नोडल शिक्षकों के 02 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार, किरन वर्मा, प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य व नोडल शिक्षकों ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जनपद नोडल प्रभारी अनुप्रिया गौतम व कौशल किशोर तिवारी राजमोहन सिंह ने कुशलतापूर्वक प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार ने करियर मार्गदर्शन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं इसके लाभों की चर्चा की।











