कानपुर देहात – आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दर्जनों गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल हुए।। राघव अग्निहोत्री ने समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी असेवा राकेश यादव की माता जी कमला देवी का पिछले दिनों हार्ट अटैक पढ़ने के कारण असमय मृत्यु हो जाने के उपरांत आज उनके निज निवास ग्राम चौकी पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की राघव अग्निहोत्री ने सेक्टर प्रभारी राकेश यादव को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी आपके साथ है,और हर समय कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया।। इसके बाद ग्राम असलापुर में एयरफोर्स में टेक्नीशियन पद पर तैनात दिग्विजय यादव का पिछले दिनों 29 नवंबर को हार्ट अटैक पढ़ने से देहांत हो गया था सूचना मिलते ही आज उनके निज निवास ग्राम असलापुर में पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके पिता श्री राकेश कुमार से मिलकर कहां की समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ है।। इसके बाद ग्राम जमरेही में मथुरा सिंह चौहान की धर्मपत्नी का पिछले दिनों लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया था जिसकी सूचना मिलते ही आज उनके निज निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।। इसके राघव अग्निहोत्री ने ग्राम मोहना में पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे रेनू सिंह चौहान जी के देहांत की सूचना प्राप्त हुई आज उनके निज निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की इसके बाद ग्राम भदेसा में रविन्द्र सिंह चौहान के पिता जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।। इसके बाद कस्बा पुखरायां में विनोद पाल की माता जी के निधन के उपरांत आयोजित त्रियोदशी संस्कार कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।। इसके बाद कस्बा पुखरायां में विष्णुदत्त तिवारी के निधन के उपरांत आयोजित त्रियोदशी संस्कार कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और सभी दुखी परिजनों से मुलाकात कर ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें।
इसके पश्चात धीरू मिश्रा के आवास पर पहुंचकर श्रीरामचरित मानस के भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जॉन प्रभारी अशोक यादव युवा नेता मुन्ना खान बल्लू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे











