बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत विकास खण्ड मैथा एवं राजपुर में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन ।

 

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक-04.12.2025 को विकासखण्ड मैथा एवं राजपुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया ब्लॉक मैथा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी सुश्री संजू सिंह द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना है। जिसमें बच्चों के जीवन की रक्षा, विकास, संरक्षण और भागीदारी के उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना है। ब्लॉक मैथा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी श्री हरगोविन्द गुप्ता राजपुर द्वारा बताया गया कि यह योजना ऐसे बच्चों की देखभाल और संरक्षण करती जिनके पास माता-पिता या कानूनी अभिभावक नहीं हैं या जिन्हें अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं साथ ही जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव/लेखा सहायक द्वारा बताया गया कि कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक सामाजिक पहल है इस योजना का उद्देश्य बाल लिंगानुपात में गिरावट का समाधान करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गयी एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, दहेज निषेध अधिनियम 1961 की विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला कल्याण विभाग मे संचालित समस्त योजनायें जैसे पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन,घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे में जानकारी दी गयी, टोल फ्री नं0 1098, 112, 181, 1090 के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी संजू सिंह मैथा, हरगोविन्द गुप्ता राजपुर, सहायक विकास अधिकारी संजय मिश्रा मैथा, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमनलता, सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती माया कोरी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, आंगनवाडी कार्यकत्री, समूह की महिलायें आदि उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें