बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत डेरापुर व मलासा में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

कानपुर देहात 04 दिसम्बर 2025

जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक-04.12.2025 को विकासखण्ड डेरापुर एवं मलासा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समी सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया ब्लॉक डेरापुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना है। यह योजना बच्चों को उनकी पूरी क्षमता को पहचानने और उनके निरंतर विकास में सहायता करने में अवसर प्रदान करती है। इसमें बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे पहलुओं को प्राथमिकता देना है, बच्चों को अपनी पूरी क्षमता को विकसित करनें व जीवन में आगे बढनें की प्रेरणा देती है। बच्चों की देखभाल व संरक्षण, गोद लेने पालन-पोषण व देखभाल जैसी सेवायें प्रदान करती है। साथ ही ब्लॉक मलासा में बैठक के दौरान जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के प्रति सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाना, उनके अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है। इन बैठकों का लक्ष्य बालिकाओं के घटते लिंगानुपात को सुधारना, उन्हें भेदभाव से बचाना और शिक्षां तक पहुँच सुनिश्चित करना है बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हे सही गलत के बारे में जागरूक करना तथा बेटियों के अस्तित्व को बचाना व उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। और समय-समय पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें, बैठक में उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गयी एवं वाल विवाह मुक्त भारत अभियान, दहेज निषेध अधिनियम 1961 की विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला कल्याण विभाग मे संचालित सनरत योजनायें जैसे पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० नुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में विश्राम सिंह खण्ड विकास अधिकारी डेरापुर, शिवम पाल प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मलासा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम सैनी मलासा, सरोज कुमारी डेरापुर विकास सिंह प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, दीक्षा, सुपरवाईजर जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, आंगनवाडी कार्यकत्री, समूह की महिलायें आदि उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें