
उद्यान विभाग द्वारा कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, (चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय, कानपुर के परिसर में) डींद्य, वि०ख० मलासा, कानपुर देहात हाईटेक नर्सरी (वेजीटेबिल सीडलिंग ईकाई) में पौध उत्पादन का कार्य इसी सप्ताह शुरू किया जाना है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हाईटेक नर्सरी में साल भर मौसम के अनुसार विभिन्न सब्जियों की पौध स्थानीय कृषकों की मॉग के अनुसार तैयार करायी जायेगी। इच्छुक कृषक प्रत्येक सीजन के डेढ़ से दो माह पूर्व अपनी बुकिंग हाईटेक नर्सरी के प्रभारी रमेश चन्द्र कटियार, स०उ०नि० (6392626116) को बुकिंग कराना होगा। कृषकों द्वारा बीज उपलब्ध कराने पर पौध उत्पादन का खर्च 1 रू० प्रति पौध की दर से तथा बीज न उपलब्ध कराने की स्थिति में हाईटेक नर्सरी में उत्पादित पौध 02 रू० प्रति पौध की दर से बिकी की जायेगी। वर्तमान में गर्मी के मौसम में उगाये जाने वाली सब्जियों जैसे-लौकी, तरोई, करेला, खीरा, कद्दू, खरबूज, तरबूज, मिर्च, टमाटर आदि की बुकिंग शुरू कर दी गयी है। इच्छुक कृषक जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय विकास भवन कमरा न0-315 में तथा हाईटेक नर्सरी के प्रभारी रमेश चन्द्र कटियार से अपनी बुकिंग अग्रिम बुकिंग कराना होगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 बल्देव प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि नर्सरी की क्षमता 15 लाख पौध प्रतिवर्ष है। जिसमें मौसम व स्थानीय मॉग के अनुसार सब्जियों, मसालों एवं फूलों (शोभाकार पोधों) की स्थानीय मॉग के अनुसार गुणवत्तायुक्त, स्वस्थ एवं रोग रहित पौध उपलब्ध करायी जायेगी तथा आस-पास के जनपदों के कृषकों द्वारा भी अपने आर्डर बुक किये जा सकते हैं।











