कानपुर देहात 03 दिसम्बर 2025
माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश को दिसम्बर 2027 तक बाल श्रम से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। उक्त के क्रम में प्रमुख सचिव, श्रम, उ0प्र0, लखनऊ एवं श्रम आयुक्त, उ0प्र0, कानपुर द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के आठ आकांक्षीय जनपदों के साथ कानपुर मण्डल व देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदो को दिसम्बर 2026 तक बाल श्रम से मुक्त कराने के सम्बन्ध में बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हाकन, अवमुक्तीकरण एवं पुनर्वासन हेतु दिनांक 01.12.2025 से दिनांक 15.12.2025 तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपने आदेश संख्या-1795/36-3-2025-1988010 दिनांक 19.11.2025 द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, कानपुर देहात द्वारा जनपद कानपुर देहात में गठित “जिला टास्क फोर्स“ को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के क्रम मे राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त, कानपुर देहात द्वारा श्रम प्रवर्तन अधिकारियों, प्रभारी ।भ्ज्न्ए बाल संरक्षण अधिकारी, कोआर्डिनेटर चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम के माध्यम से बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हाकन, अवमुक्तीकरण एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 03.12.2025 को अकबरपुर, कानपुर देहात में मेसर्स शानू आटो पार्ट्स, माती रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात एवं मेसर्स गुप्ता स्वीट हाउस, रूरा रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात में 02 बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुए उन्हें बाल श्रम से अवमुक्त कराया गया तथा उनके सेवायोजकों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अपनाई गयी। संयुक्त टीम द्वारा अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01.12.2025 से अभी तक कुल 10 प्रतिष्ठानों से कुल 14 बाल श्रमिक चिन्हित किये गये है, जिनके सेवायोजक के विरूद्ध माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, कानपुर देहात के न्यायालय में वाद योजित करने की कार्यवाही की जा रही है। सहायक श्रमायुक्त द्वारा जनपद कानपुर देहात के सभी कारखानों, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं ईट-भट्ठा प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों एवं उनके एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील किया गया है कि वे अपने यहां बाल श्रमिकों को नियोजित न करे। सहायक श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त अभियान जनपद के सभी तहसीलों एवं ब्लाक स्तर संचालित किये जा रहे है। संयुक्त टीम में राजेश श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डेरापुर, कानपुर देहात, अरविन्द कुमार सोनकर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पुखरायां, कानपुर देहात, पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अकबरपुर, कानपुर देहात, धर्मेन्द्र ओझा, बाल संरक्षण अधिकारी, कानपुर देहात, प्रभारी AHTU कानपुर देहात एवं कोआर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन, कानपुर देहात द्वारा अभियान को संचालित किया जा रहा है।











