कानपुर देहात
कृपया अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर मु0अ0सं0 365/2025 धारा 64/127/324(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट बनाम 1. आशिक खान पुत्र हबीब खान, 2. हबीब खान पुत्र स्व0 मकबूल खान निवासीगण ग्राम अमौली ठाकुरान थाना रूरा जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का लोप किया गया । थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. आशिक खान पुत्र हबीब खान, 2. हबीब खान पुत्र स्व0 मकबूल खान उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अमौली ठाकुरान से अभियुक्तगण के घर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार सम्बन्धित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।











