एसआईआर को लेकर राघव अग्निहोत्री ने अमरोधा ब्लाक प्रभारी बंटे पाल के साथ कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।।।

पुखरायां कानपुर देहात-आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मूसानगर में समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने ओर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अमरोधा ब्लाक प्रभारी बंटे पाल ने मूसानगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरने की प्रक्रिया को गति देने का निवेदन किया राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वोटर वेरिफिकेशन का काम अब 11 दिसम्बर तक चलेगा।। और अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होगी।। श्री अग्निहोत्री ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों को ठीक करने या उन्हें दोबारा व्यवस्थित करने की अंतिम तारीख भी अब 11 दिसम्बर तक है।। इसलिए सभी आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन हैं कि अपने क्षेत्र में घर -घर जाकर फार्म भरवाने का काम करे।। मतदाता पुनरीक्षण के प्रभारी बंटे पाल ने बताया कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी बीएलए भी बीएलओ के साथ मिलकर अपने अपने बूथ को मजबूत करने का काम करे एक भी वोट छुटने न पाए तभी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सफलता प्राप्त होगी।।।
इस मौके पर मुखरूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बंटे पाल, भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री,जिला पंचायत सदस्य,जॉन प्रभारी रामनरायण कठेरिया,नगर अध्यक्ष मूसानगर सत्येंद्र पाल, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जॉन प्रभारी काशिफ खान, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा फरीद शाह,जमीर आलम, संदीप यादव,अमन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें