जिलाध्यक्ष मोनू पंडित ने नियुक्ति पत्र देकर नगर की सौंपी जिम्मेदारी

कालपी ( जालौन) शिवसेना (शिंदे) उत्तरप्रदेश संगठन द्वारा झाँसी मण्डल में संगठन की मजबूती, विस्तार और विचारधारा को प्रभावी रूप से जन–जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। यह नियुक्ति झाँसी मण्डल प्रभारी सत्यम सक्सेना की संस्तुति पर एवं झांसी मंडल के जिला प्रभारी मोनू पंडित ने गहन समीक्षा के उपरांत की गई है। इसी क्रम में आज रविवार को दोपहर 2 बजे रामगंज स्थित हाथ कागज फैक्ट्री में संगठन की बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से संतोष राठौर को झाँसी मण्डल के कालपी नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। संतोष राठौर लंबे समय से हिंदुत्व आधारित सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पूर्व में वे ऑपरेशन विजय के नगर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने कई जन–हितकारी, राष्ट्रवादी एवं हिंदुत्व से जुड़े अभियानों का नेतृत्व कर अपनी मजबूत संगठनात्मक क्षमता सिद्ध की है। वर्तमान में वे युवा हिन्दू संगठन के प्रमुख के रूप में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं में उनकी एक सशक्त, जुझारू एवं समर्पित नेतृत्व की पहचान है। उनकी संगठनात्मक समझ, जनता के बीच पकड़, हिंदुत्व के प्रति प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे बाला साहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व विचारधारा एवं स्व. धर्मवीर आनंद दीघे साहेब के आदर्शों को जालौन ज़िले में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई दिशा के साथ आगे बढ़ाएंगे। मण्डल प्रभारी सत्यम सक्सेना ने कहा कि संतोष राठौर जी का संघर्षशील एवं सक्रिय व्यक्तित्व संगठन के लिए अमूल्य है और वे निश्चित रूप से जालौन ज़िले में फ्रंटल संगठनों के विस्तार, पदाधिकारियों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक संगठन की मज़बूती, जनता तक पहुँच और पार्टी की विचारधारा को व्यापक रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मण्डल स्तर पर उनका सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन निरंतर संतोष राठौर को मिलता रहेगा, जिससे जालौन ज़िला आगामी समय में शिवसेना (शिंदे) का एक सशक्त, संगठित, सक्रिय और प्रभावशाली नगर बनकर उभरेगा। मौके पर उपस्थित दीपक शर्मा, रवि तिवारी, मनोज पांडे, अनुराग द्विवेदी, गणेश कोस्टा, माहेश्वरीदीन , रामप्रकाश दीक्षित, अंकित कोस्टा, अमित प्रणामी, कमलेश निषाद, आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें