विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 

कानपुर देहात 30 नवंबर 2025युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, कानपुर देहात द्वारा विधानसभा क्षेत्र रसूलाबाद में मा. विधायक खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती पूनम संखवार रहीं, जबकि अटल बाजपेयी मण्डल उपाध्यक्ष काशीराम पाल, अध्यक्ष रामकुमार पाल प्रधाचार्य, लेफ्टिनेंट वीर सिंह, कैप्टन समर सिंह तथा CHM नरेंद्र सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रभारी हिमेन्द्र गौतम ने संभाली तथा सुश्री नैन्सी कौशल (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी), युवा कल्याण अधिकारीगण, व्यायाम प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार एवं मान सिंह भदौरिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में ताजपुर टीम विजेता तथा महेरा टीम उपविजेता रही, वहीं कबड्डी जूनियर वर्ग में भगत अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और झिंझक टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में महेरा टीम विजेता तथा रसूलाबाद टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालक टीम इवेंट में अंश कटियार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में रजनीश, जूनियर वर्ग में ऋषि शर्मा तथा सीनियर वर्ग में शिव बाबू क्रमशः प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में विकास पाल और सब जूनियर बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम रहीं, जबकि 1500 मीटर जूनियर दौड़ में अर्पित कुमार विजेता बने। कार्यक्रम के दौरान NCC का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। मुख्य अतिथि द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्त, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। झींझक एवं रसूलाबाद क्षेत्र के विद्यालयों के अनुदेशकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्रतियोगिता के साक्षी बने। अंत में युवा कल्याण विभाग, कानपुर देहात की ओर से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें