कानपुर देहात उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 29-11-2025 को पूर्वान्ह 11:30 बजे से ग्राम पंचायत ततारपुर ब्लॉक मालासा कानपुर देहात में किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग के माध्यम से बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने हेतु प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लवली पाल ग्राम प्रधान ततारपुर,प्रतिनिधि गोविंद सिंह, सभी अतिथियो द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने हेतु कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में भी ब्लॉक में आए हुए ग्राम प्रधानों एवं अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री राकेश सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात,मयंक कटियार निदेशक आरसेटी कानपुर देहात, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को रोज़गार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अंकिता वरिष्ठ सहायक, शिवेन्द्र सिंह, इशू सोनकर,सीएम युवा फेलो, प्रबुद्ध डी0आर0पी0, जनमेजय सिंह एड0, महेंद्र सिंह (मास्टर), शोभा पटेल जी, मीना दीक्षित,आदि उपस्थित रहें।











