मौदहा हमीरपुर। राठ कस्बे निवासी अभिषेक त्रिपाठी (32)पुत्र हरिकिशोर सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे युवक की भाभी श्वेता द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से युवक को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक को गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं।
मौदहा में लेखपालों ने दिया धरना
मौदहा। हमीरपुर।28 नवंबर मौदहा तहसील परिसर में शुक्रवार को लेखपालों ने अपने साथी लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा आत्महत्या करने की घटना के लिए प्रशासनिक दबाव को जिम्मेदार ठहराते हुए धरना प्रदर्शन किया है। दिनभर चले धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने एसडीएम के नाम 6 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।











