विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुरू की नई पहल—“चाय पर चर्चा”

कानपुर देहात

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को और अधिक प्रभावी, गतिशील एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम की नई पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ईआरओ को निर्देशित किया गया है कि उनके नियंत्रण क्षेत्र के समस्त बीएलओ प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे अपने-अपने बूथ पर “चाय पर चर्चा” में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इन चर्चाओं में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे ताकि अभियान को बहु-स्तरीय सहयोग प्राप्त हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया जाय कि वे अपने बीएलए (Booth Level Agents) को इन बैठकों में आवश्यक रूप से भेजें, जिससे पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, सहजता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
चाय पर चर्चा—कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ
SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा
प्रत्येक बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा अब तक की कार्यवाही, प्रपत्रों की उपलब्धता, घर-घर संपर्क एवं प्राप्त गणना प्रपत्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। गणना प्रपत्र भरवाने हेतु जनजागरूकता बीएलओ, संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गांवों में जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करेंगे। जिन व्यक्तियों के गणना प्रपत्र अभी लंबित हैं, उन्हें मौके पर ही भरवाकर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार – ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को यह अवगत कराया जाएगा कि गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, 2025 है। राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध – सभी राजनीतिक दलों से यह अपील की जाएगी कि वे अपने बीएलए को “चाय पर चर्चा” में सक्रिय रूप से शामिल करें और अपने स्तर से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रोत्साहित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील – जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि “चाय पर चर्चा” का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ स्तर पर संवाद बढ़ाना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना, मतदाताओं को अधिकाधिक जागरूक करना तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की गति को और तेज करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, बीएलए एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग का आग्रह किया। समस्या समाधान हेतु हेल्पलाइन – विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन या शिकायत के लिए जनसामान्य जिला संपर्क केंद्र नंबर – 05111-297056 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें