कालपी (जालौन)।
मोक्षदायिनी एकादशी के पावन पर्व पर 1 दिसम्बर दिन सोमवार को नगर के यमुना नदी तट स्थित पीलाघाट में यमुना मइया की महाआरती का आयोजन किया गया है।जिसमें भारी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है।*
*मां प्रसादम सेवा न्यास कालपी धाम एवं तिरंगा अगरबत्ती परिवार कानपुर की ओर से भगवान वेद व्यास की जन्मस्थली कालपी धाम के पवित्र यमुना नदी स्थित पीलाघाट में 1 दिसम्बर दिन सोमवार को मोक्षदायिनी एकादशी के पर्व पर दोपहर एक बजे से मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर श्री जमुना दास जी महाराज के पावन सानिध्य में सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरान्त शाम 5 बजे मां यमुना की महाआरती का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है तथा महाआरती की तैयारियां जोरों पर चल रही है।उक्त जानकारी धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री जमुना दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ऋषभ देव महाराज व पंडित नरेन्द्र शर्मा निदेशक तिंरगा अगरबत्ती कानपुर ने संयुक्त रूप से दी।*











