कानपुर देहात,,,पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा सर्किल सिकन्दरा के क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों तथा सर्किल अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी गजनेर के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।*
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में गुरुवार को सर्किल सिकन्दरा के क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रिया सिंह व थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों/विवेचकों तथा सर्किल अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी श्री संजय वर्मा एवं थाना प्रभारी गजनेर/चौकी प्रभारियों/विवेचकों के साथ अर्दलीय रूम कर विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, पुलिस अधीक्षक महोदया ने सर्किल की समग्र अपराध स्थिति का गहनता से अध्ययन किया। विशेष रूप से गंभीर प्रकृति के अपराधों जैसे डकैती, लूट, चोरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा उभरते हुए खतरे वाले साइबर अपराधों पर चर्चा की गई एवं इनकी रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए कारगर रणनीति तैयार की गई। महोदया ने लंबित पड़े सभी पुलिस मामलों तथा विवेचनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से निस्तारित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस सबूत एकत्र किए जाएं, ताकि अदालतों में दोषसिद्धि की दर में वृद्धि हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक गजनेर, थानाध्यक्ष सिकन्दरा, थानाध्यक्ष राजपुर, थानाध्यक्ष अमराहट, सहित सर्किल सिकन्दरा के समस्त चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी व विवेचक तथा थाना गजनेर के समस्त चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे।










