राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद नारायण दास से की गुप्त वार्तालाप।।
फोटो परिचय, मंच पर बैठे सांसद नारायण दास अहिरवार, सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल, सांसद जितेंद्र दोहरे,पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व प्रदेश सचिव हाजी अकील अहमद हाजी अकील अहमद आदि।।
पुखरायां कानपुर देहात,- आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात का दौरा किया जिसमें उनका पूरे जनपद में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।। इसके बाद वह भोगनीपुर विधानसभा के सराय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव के महाविद्यालय में उनके माता पिता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे और जनसभा को भी संबोधित किया।।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों और यहाँ तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के महा-षडयंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का ख़ात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।
श्री यादव ने कहा कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत, ज़मीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुँच जाएगी। ये देशवासियों के खि़लाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।
श्री यादव ने मांग की है कि गणना प्रपत्र भरने सम्बंधी तमाम दिक्कतों को देखते हुए 09 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्टरोल (मतदाता सूची) के प्रकाशन को 03 माह और आगे बढ़ाकर नए सिरे से नियमानुसार गणना प्रपत्र सबमिट कराए जाए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा, भाजपा के संगी-साथी और भाजपा सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं। आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाये।।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ ने अधिकारियों के दबाव से आत्महत्या करने पर कहा कि आप IPS क्यों बनते हैं आप संविधान के तहत चलें, आप SDM क्यों बनते हैं लोगों की सेवा करें। परिवार की हम लोगों ने 2 लाख की मदद की है और परिवार जो तहरीर देगा हम उनकी मदद करे।। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग उनसे काम ले रहा था।। उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी ओर एक करोड़ रुपए दे।।
सांसद नारायण दास अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आपको विश्वास दिलाता हूं 2027 में हमारी लोकसभा जालौन गरौठा भोगनीपुर के सभी विधानसभाएं जीतकर लखनऊ भेजेंगे और आप जहां की जिम्मेदारी देंगे वहां भी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे











